देवघर, दिसम्बर 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। लगभग 55 वर्षों के लगातार इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के अध्ययन-अध्यापन के बाद अंतत 2025 दिसंबर में एएस कॉलेज देवघर में इंटर का पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियां सदा के लिए समाप्त हो गई। राज्यपाल झारखंड के आदेश से इंटरमीडिएट की पढ़ाई 2025-27 सत्र से अंगीभूत महाविद्यालयों में बंद कर दी गई। इस बात की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि इस आदेश से दशकों से मानदेय पर कार्यरत हजारों शिक्षक एवं शिक्षककेत्तर कर्मी पूरे राज्य में बेरोजगार हो गए और ढलती उम्र में पारिवारिक जीवन निर्वाहन एक यक्ष प्रश्न बन गया। कहा कि एएस कॉलेज देवघर की स्थापना 1969 में संयुक्त बिहार के समय हुई और इस कॉलेज का एफीलिएशन का आधार इंटरमीडिएट ही था। जब इस कॉलेज में कॉमर्स को प्रधानता देते हुए पठन-पाठन शुरू किया गया। बाद में कला, व...