भागलपुर, फरवरी 9 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया पुलिस ने सोमवार देर शाम रेलवे ट्रैक स्थित कुंडीटोला के पास से 55 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला और पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान पुलिस ने नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक गांव निवासी शिवन मंडल और सीता देवी के रूप में की है। मामले पर ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों तस्कर ट्रेन से शराब लेकर उतरे थे। शिवन मंडल के पास 30 लीटर और सीता देवी के पास से 25 लीटर शराब बरामद किया गया। दोनों आरोपित तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...