मोतिहारी, फरवरी 21 -- मोतिहारी। मुफस्सिल पुलिस ने शराब तस्करों के मनसुबे पर पानी फेर दिया है। होली के अवसर पर शराब की बिक्री करने के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के 55 लीटर विदेशी शराब को मुफस्सिल पुलिस ने बरामद किया है। इसकी जानकारी मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट स्थित एक सरेह में छापेमारी की गई। जहां से लगभग 55 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। वहीं भारी संख्या में खाली शराब की बोतल बरामद की गई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्कर खाली बोतल में शराब भरकर उसे होली के अवसर पर खपाने की साजिश कर रहे थे। मामले में तस्करों को चिंहित किया जा रहा है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...