कटिहार, जनवरी 7 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि सूचना के आधार पर बारसोई पुलिस ने सोमवार की देर शाम दो अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 55 लीटर देसी शराब भी बरामद किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अब्दुर रहमान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला बलतर ग्राम में रिंकू नुनिया एवं चूलाई नुनिया नामक दो युवकों के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। मौके पर पहुंच कर रिंकू नुनिया को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 25 लीटर बंगाल निर्मित देसी शराब बरामद किया गया। इस दौरान उसका साथी चुलाई नुनिया पुलिस को आता देख वहां से किसी तरह से फरार हो गया है। एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र स्थित माधोपारा ग्राम से एक युवक को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को उत्पाद अधिनियम के तहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.