श्रावस्ती, जनवरी 1 -- श्रावस्ती। पुलिस ने 55 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुरुवार को सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने अलग अलग स्थानों ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 55 लीटर कच्ची शराब बरामद कर जब्त कर किया। आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के बदलपुर निवासी महाजन पुत्र गुलाम, पहलवान पुत्र शोबांस व दिनेश कुमार पुत्र मालिकराम के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...