कटिहार, अगस्त 6 -- कदवा, एक संवाददाता। बीते तीन माह पूर्व फाइनेंस कंपनी का 55 लाख रुपए अलग-अलग खातों में डालकर गबन करने के मामले में कदवा पुलिस से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते चले कि कदवा थाना कांड संख्या 129/25 के प्राथमिकी अभियुक्त ऋतु गोस्वामी को बासुकीनाथ जिला दुमका झारखंड प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। कांड संख्या 129/25 के अभियुक्त बांका का रहने वाला है। जो फाइनेंस कर्मी का 55 लाख रुपया गबन करने के आरोप में फरार चल रहा था। जिसे अपर थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बासुकीनाथ झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बासुकीनाथ में पंडित का वेश बदलकर दर्शनार्थियों को टीका लगाना व माला बेचने का कार्य कर रहा था जहां से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...