अयोध्या, जनवरी 6 -- अयोध्या। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा वशिष्ठ कुंज आवासीय योजना फेज-1 (द्वितीय चरण) की लॉटरी ड्रॉ मंगलवार को सुबह 11 बजे से सायं 05 बजे तक सभागार में किया गया। कुल 131 भूखण्डों के सापेक्ष 153 पात्र आवेदकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल 131 भूखण्डों के सापेक्ष 55 भूखण्डों का आवंटन श्रेणीवार किया गया। लॉटरी ड्रॉ प्रक्रिया पर्यवेक्षक राजापाल रिटायर पीसीएस, समिति अध्यक्ष हेम सिंह, सचिव,एडी ए , सदस्य महेन्द्र कुमार सिंह एवं आवेदकों की उपस्थिति में सम्पादित की गया। जिसका सजीव प्रसारण अयोध्या विकास प्राधिकरण के यूट्यूब चैनल पर भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...