अलीगढ़, फरवरी 4 -- राकेश तिवारी अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चालू वित्तीय वर्ष का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति में 55 दिन शेष हैं। राजस्व वसूली को लेकर सभी विभाग सक्रिय हो गए हैं। नगर निगम, पावर कारपोरेशन, जीएसटी, सेंट्रल जीएसटी, इनकम टैक्स समेत सभी विभागों का लक्ष्य राजस्व वसूली पर है। नगर निगम को 55 दिन में 34 करोड़ की वसूली करनी होगी। नगर निगम को 100 करोड़ से अधिक का लक्ष्य मिला था, जिसमें अभी तक 66 करोड़ की वसूली कर पाया है। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर नगर निगम ने भी राजस्व वसूली को अभियान तेज कर दिया है। सीलिंग, कुर्की की कार्रवाई रोजाना चल रही है। नगर निगम को 100 करोड़ रुपये से अधिक का हाउस टैक्स 31 मार्च 2026 तक वसूल करना है। लेकिन अभी तक 66 करोड़ रुपये ही राजस्व की वसूली हो पाई है। पिछले साल नगर निग...