कन्नौज, जनवरी 10 -- तिर्वा। ठठिया थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को हुई आमने-सामने दो बाइकों की तेज रफ्तार भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान करीब 55 दिन बाद कानपुर में दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक दो युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना से गांव में शोक और मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जनेरी से दन्नापुरवा वाया बरेवा मार्ग पर उदईपुरवा गांव के सामने 16 नवंबर की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। एक बाइक पर दन्नापुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय अमित पुत्र दशरथ और 27 वर्षीय देवेन्द्र कुमार पुत्र बाबूराम सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर दन्नापुरवा गांव के ही 14 वर्षीय लवकुश पुत्र नंदराम, 12 वर्षीय सुमित पुत्र रामखिलवान और 14 वर्षीय सूरज पुत्र जियालाल बैठे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और...