वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा हुई। 55 केंद्रों पर हुई परीक्षा में दोनों कक्षाओं के कुल 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन की परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के चलते परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हाईस्कूल कंप्यूटर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1638 परीक्षार्थियों में 1608 ने परीक्षा थी जबकि 30 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 490 में 467 ने परीक्षा दी। 23 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...