सासाराम, नवम्बर 21 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। बिहार-यूपी व झारखंड को जोड़ने वाली चिरप्रतीक्षित पंडुका पुल का निर्माण 155 करोड़ में अब पूरा कराया जाएगा। इसके लिए पुल निगम ने जुलाई माह में ही निविदा निकाली थी। वहीं गुरूवार से नई कंपनी ने काम शुरू किया। हालांकि कंपनी द्वारा एक माह पहले श्रीनगर में कर्मियों के आवासन तथा सामान रखने के लिए जगह बना रही थी। अब काम शुरू हो गया है। विदित हो कि पंडुका पुल पर काम पिछले डेढ़ साल से बंद था। जिससे लोगों में मायूसी छा गयी थी। पंडुका पुल निर्माण की निविदा निकलने तथा अब काम शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि पंडुका पुल निर्माण के लिए 210 करोड़ का प्राक्कलन बना था। जिसे 26 प्रतिशत निम्नतम दर पर 144 करोड़ में पुल निर्माण पूरा करने की जिम्मेदारी ब्रजेश अग्रवाल कंपनी ने ली थी। दिसंबर 2022 ...