चाईबासा, फरवरी 9 -- चाईबासा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के सफल संचालन के लिए चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 545 मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों का गठन किया गया है। जिनमें 109 पीठासीन पदाधिकारी और क्रमशः 109-109 पी 1,पी 2 ,पी 3 और पी 4 शामिल है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं चाईबासा नगर परिषद के लिए अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर और चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन किया गया।पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में यह रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग,...