शामली, जुलाई 24 -- हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 54,707 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पानी अगले 24 घंटों में जिले में आयेगा। जल स्तर बढ़ने से किसान चिंतित है हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी किसी प्रकार के खतरे की संभावना से इंकार कर रहे है। बीतें मंगलवार को यमुना नदी का जलस्तर अचानक से बढ गया था और पानी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि भूमि का कटान शुरू हो गया था। इसके साथ यमुना नदी ने अपना रूद्ररूप दिखाना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि यमुना नदी का पानी हरियाणा को ओर बढने लगा था। जैसे जैसे सूरज ढलता गया था तो वैसे वैसे यमुना मे जल का स्तर कम होता गया और शंकाओं पर ब्रेक लगा था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी मे जलस्तर इसलिये अधिक बढा था क्योकि पहाडी व मैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.