गोपालगंज, अक्टूबर 4 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 54 महिलाओं एवं युवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। सदर अस्पताल गोपालगंज से पहुंची कैंसर स्क्रीनिंग टीम द्वारा ओरल, ब्रेस्ट और सर्विक्स की स्क्रीनिंग की। टीम में शामिल डॉक्टरों ने जागरूकता अभियान भी चलाया। जिसमें अधिकतर मरीजों की जांच किया गया। जांच के दौरान ओरल कैंसर का एक मरीज संदिग्ध पाया गया। टीम में शामिल डॉक्टरों ने महिलाओं में बच्चेदानी से संबंधित परेशानियों के बारे में जानकारी ली। महिलाओं से बीमारी को लेकर आवश्यक पूछताछ किया गया। उसके बाद जांच व उपचार किया गया। विभागीय कर्मचारियों से इस बारे में विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को टीम में शामिल अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। अस्प...