उन्नाव, दिसम्बर 17 -- उन्नाव। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग 54 और आंगनबाड़ी केन्द्रों की नींव रखेगा। एक भवन पर 11 लाख 86 हजार रुपए का बजट खर्च कर बच्चों की शुरूआती शिक्षा के लिए दरवाजा खोलेगा। इनका निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) द्वारा कराया जाएगा। जिसे पहले चरण में 6 और दूसरे चरण में 46 केन्द्रों के निर्माण का जिम्मा दिया गया है। छह का टेंडर कर दिया गया है। बाकी पर जल्द ही काम शुरू होगा। विभाग की धीरे-धीरे कोशिश है कि वह सरकारी स्कूल व किराए के भवनों पर संचालित केन्द्रों को खुद के भवन में चला रहे है। 2023-24 से बन रहे 87 केन्द्रों में 78 का निर्माण होने के बाद विभाग के पास अब तक 752 केन्द्र खुद के हो चुके है। जबकि नौं निर्माणधीन है। कार्यदाई संस्थाओं के निर्माण की ढीली रफ्तार के कारण साल 2025 तक भी इन भवनों को बना पाना संभव नहीं ...