आगरा, दिसम्बर 8 -- विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत टण्डोली माफी के गांव नगला विधारी के ग्रामीणों ने सोमवार को 530बी एनएचएआई के निर्माणाधीन मार्ग पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। कार्य में लगे वाहनों को भी आगे नहीं बढ़ने दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि आश्वासन के बाद भी एनएचएआई के अधिकारी अंडरपास नहीं बना रहे हैं। यदि अंडरपास नहीं बना तो आवागमन बंद हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अंडरपास बनवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना था कि बीते दिनों एनएचएआई के अधिकारियों ने हमें आश्वासन दिया था कि अंडरपास बनाया जाएगा, लेकिन एनएचएआई ने एक ही रात में मिट्टी डालकर रास्ते को बंद कर दिया है। इस मार्ग से प्रतिदिन छावनी, महेशपुर, जखैरा, थनी नगला के ग्रामीण का आवागमन रहता है। अब मार्ग बंद होने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.