गोपालगंज, फरवरी 12 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोपालगंज नगर परिषद क्षेत्र में अमृत सात निश्चय योजना-2 के तहत जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण पर 53 करोड़ 80 लाख 20 हजार 727 रुपये खर्च करेगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ड्रेनेज निर्माण का कार्य सुधाकर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं मंगलम श्री बिल्डको प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। नगर परिषद के मुख्य पार्षद हरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि इस परियोजना को 12 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के पूर्ण होने के बाद शहर में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या से स्थायी रूप से निजात मिलेगी। खासकर बरसात के मौसम में सड़कों और मोहल्लों में जलभराव से लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.