एटा, फरवरी 11 -- शासन के निर्देश पर जनपद में 100 टीबी एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन हो रहा है। शिविरों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट टीबी, कैंसर की स्क्रीनिंग कर आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक कैंसर स्क्रीनिंग में 53 कैंसर रोगियों को उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जनपद में छह फरवरी से 100 शिविरों का आयोजन कराया जाना है। अब तक 33 शिविर आयोजित हुए है। इनमें ओरल कैंसर के संभावित 2728 रोगियों में से 35, ब्रेस्ट कैंसर के 869 संभावितों में से आठ और सरवाइकल कैंसर के 719 संभावितों में से दस को उच्च जांच एवं उपचार को रेफर किया गया है। 100 शिविरों का आयोजन फरवरी माह तक कराया जाएगा। जिसमें सीएचसी, पीएचसी से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर शिविर लगाकर लोगों की कैंसर, टीबी की स्क्रीनिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.