भभुआ, दिसम्बर 9 -- पेज चार की खबर 53 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन रामपुर ,एक संवाददाता। प्रखण्ड स्तरीय 53 वीं बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन श्री नेहरू उच्च विद्यालय नौहाटा परिसर में किया गया। जिसमें रामपुर प्रखंड के 9 हाई स्कूलों के कक्षा 9 वीं के 9 छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट के साथ भाग लिया। जिसमें श्री नेहरू प्लस2 उच्च विद्यालय नौहट्टा का प्रोजेक्ट चयनित हुआ। बुधवार को जिलास्तरीय 53 वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में श्री नेहरू प्लस2 उच्च विद्यालय नौहट्टा भाग लेगा। इसके अलावा प्रखंडस्तरीय पीबीएल मेला का भी आयोजन किया गया। जिसमें संकुल स्तरीय चयनित हुए पीबीएल में 9 विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरली, द्वितीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय धवपोखर, तृतीय स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्ह...