कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। लायंस क्लब ऑफ कानपुर गैंजेज द्वारा शुक्रवार को मूक बधिर बच्चों के लिए चेकअप कैंप आयोजित किया गया। अशोक नगर स्थित डॉ.एसएन मेहरोत्रा डायग्नोस्टिक एंड ईएनटी अस्पताल में 53 बच्चों की जांच डॉ. अंकित पाल ने की। संयोजक सुभाष खन्ना ने विभिन्न अत्याधुनिक इलाज की जानकारी दी। ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष धनंजय जैन, पवन गुप्ता, टीकमचंद सेठिया, दीपक बुधवार, विराट गुप्ता, कुबेर नाथ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...