बहराइच, मई 31 -- बहराइच। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के तहत जिले में 53 खेत तालाब का निर्माण होगा। तालाब निर्माण की लागत एक लाख पांच हजार रुपए होगी। इसमें लाभार्थी किसान को लागत का 50 प्रतिशत 52 हजार 500 रुपए कृषक अंश के रूप में देय होगा। वर्षा जल को संचित कर बिना वर्षा वाले मौसम में जीवन रक्षक सिंचाई करने , ड्रिप इरीगेशन, स्प्रिंकलर इरीगेशन आदि व उसमें मत्स्य पालन, सिंघाड़ा व मोती पालन के लिए खेत तालाब योजना लागू की गई है। भूमि संरक्षण अधिकारी बहराइच ने बताया कि कृषि विभाग लखनऊ से तालाब के लक्ष्य प्राप्त हो चुके हैं जिसमें उद्यान विभाग से पूर्व में स्प्रिंकलर की स्थापना करने वाले किसानों के लिए 21 तालाब निर्माण कराने का लक्ष्य है। इसमें 19 सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति के 02 लाभार्थी चयनित किए जाएंगे। वहीं सामान्य कटेगरी के 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.