मेरठ, जनवरी 9 -- न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या एक मेरठ अचल नारायण सकलानी ने 53 करोड़ की जीएसटी चोरी के आरोप में आरोपी विवेक गर्ग का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।अभियोजन के अनुसार आरोपी पर फर्जी फॉर्म में लगभग 53 करोड़ की जीएसटी चोरी करने का आरोप था। जीएसटी विभाग की ओर से आरोपी के कार्यालय पर छापा मारा गया और पाया कि आरोपी द्वारा 12 फर्जी फॉर्म बनाकर जीएसटी चोरी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय में आरोपी की ओर से अधिवक्ता ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए कहा मुकदमे में उसे झूठा फंसाया जा रहा है। विशेष अभियोजन अधिकारी लक्ष्य कुमार सिंह द्वारा जमानत का कड़ा विरोध किया गया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.