मुजफ्फरपुर, नवम्बर 14 -- बोचहां। हथौड़ी थाना क्षेत्र के शाहपुर चौर में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 521 लीटर शराब और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर शराब लदी हुई थी। थानेदार विक्की कुमार ने बताया कि फरार तस्कर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...