पूर्णिया, फरवरी 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना एवं गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने संयुक्त शनिवार देर रात्रि 52.37 ग्राम स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सदर थाना के कब्रिस्तान टोला निवासी मो फेकू आलम एवं उसके बेटे मो हसीम तथा पचटकिया टोला निवासी सोहिल ऋषि के रूप में हुई है। सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले सोहिल को गिरफ्तार किया, फिर उसकी निशानदेही पर हासिम एवं पेकू को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...