नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Tata Steel Q3 Result: टाटा स्टील के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 10 फरवरी को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान टाटा स्टील का शेयर 4.5% चढ़कर Rs.211 के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। कंपनी के Q3FY26 के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहने के बाद निवेशकों और बाजार दोनों का भरोसा और मजबूत हुआ है। इससे पहले वाले सेशन में भी शेयर 2.5% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। लगातार दूसरे दिन आई इस तेजी से साफ है कि स्ट्रीट कंपनी के परफॉर्मेंस को लेकर काफी पॉजिटिव है। बता दें कि कंपनी का फोकस कर्ज फ्री होने पर है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दिसंबर तिमाही के नतीजे के समय दी है।ब्रोकरेज फर्म भी बुलिश ब्रोकरेज हाउस भी अब टाटा स्टील को लेकर ज्यादा आशावादी नजर आ रहे हैं। एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले क्वार्टर में कंपनी के यूरोप बिजनेस में...