फतेहपुर, फरवरी 21 -- फतेहपुर। उप सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 7.5 टन तक के व्यावसायिक वाहनों के लिए शुरु की गई एकमुश्त रोड टैक्स जमा करने की सुविधा में वाहन स्वामी रुची नहीं दिखा रहे हैं। दो दिनों के लिये आयोजित हुए मेले के पहले दिन 21 वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों का 15 वर्षों के लिए एकमुश्त रोड टैक्स जमा किया था, जिससे विभाग को दो लाख 53 हजार 126 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। शनिवार को 31 वाहन स्वामियों से तीन लाख 83 हजार 373 रुपये टैक्स के रूप में जमा हुए। इस तरह दो दिनों में कुल 52 वाहनों से छह लाख 36 हजार 499 रुपये का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि यह सुविधा 7.5 टन तक के व्यावसायिक वाहनों के लिये है। एकमुश्त कर जमा करने से वाहन स्वामियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

हिंद...