जमशेदपुर, फरवरी 14 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में करीब 52 लाख रुपये की जनोपयोगी योजनाओं का उद्घाटन कर विकास कार्यों को गति दी। सीतारामडेरा, गोलमुरी, बर्मामाइंस और साकची पूर्वी मंडल में विधायक निधि से स्वीकृत योजनाओं से स्थानीय बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। सीतारामडेरा के बाबूडीह स्थित आदिवासी कब्रिस्तान में शौचालय, गार्ड रूम व पाथवे निर्माण हुआ। इंद्रानगर, भालूबासा में काली मंदिर के पास सड़क व नाली बनी। गोलमुरी बाजार लाइन नंबर-2 में पेवर्स ब्लॉक सड़क, बर्मामाइंस के मनीफीट उड़िया बस्ती व भक्तिनगर में नालियां तथा साकची के नेहरू कॉलोनी में आरसीसी नाली व पथ निर्माण कार्य पूरे किए गए। विधायक ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के सभी मंडलों में विकास कार्य प्राथमिकता से जारी रहेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिध...