वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वीडीए प्रशासन ने गुरुवार को विभिन्न इलाकों में 52 बीघा क्षेत्रफल से अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दशाश्वमेध वार्ड के कल्लीपुर में शाइन सिटी में 20 बीघा में कराई जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। वहीं गंगापुर में आलोक रंजन की लगभग 4 बीघा, विपिन सिंह की 3 बीघा में, कल्लीपुर में लगभग 2 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। रामनगर वार्ड के चौराहटा में अवसफ अहमद की 5 बीघा, जिवधिपुर में पप्पू यादव की 10 बीघा, कटारिया में रजनीश सिंह की 8 बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई। सभी कॉलोनाइजरों के खिलाफ उप्र नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अन्तर्गत कार्यवाही किया। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले भू-उपयोग अवश्य जांच लेना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.