शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में शनिवार को 38 परीक्षा केंद्रों पर 9 विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 55 परीक्षार्थियों में 52 ने परीक्षा दी और 3 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गृहविज्ञान, भूगोल, कृषि वनस्पति, कृषि भौतिकी, कम्प्यूटर, आटोमोबाइल विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने को 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.