मुरादाबाद, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर एद मादपुर निवासी हुकम सिंह ने बताया कि उनके नलकूप की मोटर 30 दिसंबर की रात को चोरी हो गई थी। हुकम सिंह ने बताया कि तब से वह लगातार थाने व अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें शनिवार को सीओ ने अपने कार्यालय बुलाया। वहां से आदेश होने के बाद छजलैट थाने में शनिवार को 52 दिन बाद नलकूप से मोटर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...