बरेली, जनवरी 11 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता नगर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को चले अभियान में 52 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी के मामले में एफआईआर लिखाने के साथ ही सभी के बिजली कनेक्शन भी मौके पर काटे गए। चेकिंग के दौरान बकायेदार 18 उपभोक्ताओं ने मौके पर भुगतान भी किया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा बड़े बिजली बिल बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। अधीक्षण अभियंता ने बताया एक व दो किलोवाट के नेवर पेड व लांग पेड उपभोक्ताओं से बिजली बिल राहत योजना के तहत पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...