कटिहार, दिसम्बर 10 -- डंडखोरा ,संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक डॉ आर पी मंडल ने गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया। वही शिविर में क्षेत्र की दर्जनों गर्भवती महिलाओं ने पहुंच कर अपना पंजीकरण कराया और विभिन्न प्रकार की जांच कराई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि शिविर में 52 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, शुगर, एचआईवी सहित प्रसव पूर्व आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद सभी लाभार्थी महिलाओं को आयरन, कैल्शियम समेत जरूरी दवाएं निःशुल्क वितरित की गई। और संतुलित व पोषाहार लेने की सलाह दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.