मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ। उपकेंद्र अमिला के अंतर्गत पीड़ऊथ सिंहपुर ग्राम सभा में मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 52 उपभोक्ताओं ने पहुंचकर पंजीकरण कराया। वहीं बकाएदारों ने 3.9 लाख रूपये राजस्व जमा किए। अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना में हुए आंशिक संसोधन के कारण पंजीकरण की रफ्तार और तेज हुआ है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय से पंजीकरण कराकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...