अमरोहा, दिसम्बर 24 -- जिला पुलिस ने 52 अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। जिसका उद्देश्य अपराध कर अंकुश व अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम बताया जा रहा है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि इस कड़ी में थाना रहरा ने 14, थाना नौगावां सादात ने सात, शहर कोतवाली ने नौ, थाना अमरोहा देहात, थाना रजबपुर व थाना बछरायूं ने चार-चार, थाना हसनपुर व आदमपुर ने तीन-तीन, थाना सैदनगली व डिडौली द्वारा दो-दो अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। एसपी ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के नजरिए से इस कार्रवाई को निरंतर जारी रखा जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.