कुशीनगर, फरवरी 21 -- कुशीनगर। अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रथम चरण की ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। यह लॉटरी प्रक्रिया जिलाधिकारी महेंद्र सिंह के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निकाली गई। जनपद में कुल 1798 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। संबंधित विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा आरटीई पोर्टल पर सत्यापन के बाद 908 आवेदन पात्र पाए गए, जबकि 890 आवेदन विभिन्न कारणों से अपात्र घोषित किए गए। जिलाधकारी ने बताया कि पात्र 908 आवेदनों के सापेक्ष 18 फरवरी, 2026 को मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति म...