जहानाबाद, फरवरी 20 -- हत्या के प्रयास के आरोपित समेत दो आरोपित गिरफ्तार वाहन चेकिंग में हजारों रुपए फाइन की हुई वसूली जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था के मधेनजर और फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे छापामारी अभियान के तहत भेलावर और शकूराबाद थाने की पुलिस ने दो जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान हत्या का प्रयास के आरोपित समेत दो लोग पकड़े गए। पुलिसकर्मियों ने शराब के खिलाफ गहन सर्च अभियान चलाया जिसमें बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट कर निर्मित शराब जब्त की गई। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर बताया गया कि भेलावर थाने की पुलिस ने चातर गांव के निवासी गौतम कुमार की गिरफ्तारी की। उक्त व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में हत्या का प्रयास करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम उन्हें गिरफ्तार किया गया। इधर श...