मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- जनपद में करीब 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने लगभग 13.77 करोड रुपए की बिजली फुंक दी है। वहीं अपना प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज भी नहीं कराया है। अभी तक केवल 11 हजार 2 उपभोक्ताओं के द्वारा करीब 3.25 करोड का रिचार्ज कराया गया है। बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को प्रीपेड स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जनपद में करीब 6 लाख 6 हजार 40 उपभोक्ता है। इन सभी के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। विभाग के द्वारा अभी तक 74 हजार 50 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। इनमें से 62 हजार 96 प्रीपेड स्मार्ट मीटर है। जिसमें से केवल 11 हजार 2 उपभोक्ताओं ने अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर का करीब 3.25 करोड से रिचार्ज कराया है। शेष 51 हजार 94 उपभोक्ताओं ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज किए बिना करीब 13.77...