बगहा, जनवरी 1 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के 51 हाई स्कूलों के छात्रों का मैट्रिक का एडमिट कार्ड बिहार विद्यालय परीक्षा समिति रोक सकता है। जिससे यह छात्र इस वर्ष होने वाले मैट्रिक की परीक्षा देने से वंचित भी हो सकते है। इन विद्यालयों ने मैट्रिक की सेंटर परीक्षा के परीक्षा फल की सीडी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को खाली भेज दी है। जिसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर छात्रों का परीक्षा फल जल्द जमा करने का निर्देश दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कहा कि सेंटप परीक्षा के परीक्षाफल का विवरण एक्सेल फॉर्मेट में सॉफ्ट कॉपी की सीडी तथा हार्ड कॉपी समिति के विशेष दूत के माध्यम से प्राप्त कर समिति कार्यालय में लाया गया है।जिसमें जाच के क्रम में ऐसा पाया गया है कि जिले के 51 विद्यालय द्वारा सेंटप ज...