सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- गोसाईगंज,संवाददाता। सदर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 एवं 2025 की निर्वाचन मतदाता सूचियों के तुलनात्मक अध्ययन के दौरान लगभग 51 हजार मतदाताओं के विवरण में मिसमैच पाए जाने का मामला सामने आया है। मतदाता डाटा में नाम, उम्र, सरनेम सहित अन्य जानकारियों में अंतर मिलने पर निर्वाचन आयोग ने प्रकरण का निस्तारण बूथ स्तर पर कराने का निर्णय लिया है। आयोग के निर्देश पर संबंधित गांवों के बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ को ऐसे मतदाताओं का डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। बीएलओ संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुनवाई करेंगे। सुनवाई के दौरान उपलब्ध अभिलेखों व पहचान पत्रों के आधार पर मौके पर ही जांच कर आवश्यक संशोधन की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित,पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.