बाराबंकी, फरवरी 12 -- बाराबंकी। व्हाटसएप पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर आवेदक के खाते से रुपये निकाल लेने के शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल द्वारा पीड़ित के 45 हजार रुपये वापस कराया। फतेहपुर थाना के अचैया गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र कन्धई लाल ने निवासी अचैया थाना फतेहपुर ने बताया कि उसके वाट्सएप पर एपीके फाइल भेज कर जालसाज ने खाते से 51 हजार 551 रुपये निकाल लिया था। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 45 हजार रुपये वापस कराए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...