प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- कुंडा, संवाददाता। स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को भक्ति परिषत की ओर से डेस्क बेंच वितरित किया गया। सोमवार को 51 विद्यालयों के शिक्षकों को डेस्क बेंच के साथ ही प्रमाण पत्र दिया गया। जगद्गुरु कृपालु भक्ति परिषत की अध्यक्ष डॉ.श्यामा त्रिपाठी, डॉ. कृष्णा त्रिपाठी के निर्देशन में सोमवार को कृपालु धाम पर मानधाता ब्लॉक, लालगंज ब्लॉक, ऊंचाहार ब्लॉक के 51 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को बुलाकर डेस्क बेंच और प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान जनसम्पर्क अधिकारी राजीव तनेजा, नवीन कुमार, भक्ति परिषत के सचिव हिरण्यम चटर्जी, अनुराग, शिक्षक दिनेश कुमार, राम उजेर यादव, राम नरेश, प्रेम कुमार, मो. आरिफ, रमेश कुमार, राम शिरोमणि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...