बगहा, दिसम्बर 11 -- श्रीनगर। बैरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के फुलझरिया में छापेमारी कर 51 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।वही अंधेरा और कुहासा अधिक होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया की, पुलिस गश्ती के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार बोरी लादकर तेज गति से आगे बढ़ रहा था। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान बोरी बाइक से गिर गई। ्र जबकि बाइक सवार अंधेरे और घने कुहासे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरी हुई बोरी की तलाशी लेने पर 51 लीटर विदेशी शराब मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...