बलरामपुर, जनवरी 8 -- बलरामपुर संवाददाता । बेसिक शिक्षा विभाग के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक कर्मचारी पद पर काउंसलिंग आयोजित की गई। काउंसलिंग के पहले दिन 51 पदों के सापेक्ष 271 अभ्यर्थी शामिल हुएहैं। सीडीओ की निगरानी में गठित कमेटी ने बेसिक शिक्षा विभाग के नौंवी से इंटर तक संचालित होने वाले उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की काउंसलिंग आयोजित हुई। इसमें 51 प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी के पदों के सापेक्ष 271 शामिल हुए हैं। सभी ने मूल अभिलेख कमेटी के सामने रखा है। कमेटी ने प्रधानाचार्य ,कार्यालय अधीक्षक लिपिक, पीजीटीअंग्रेजी गणित भौतिक विज्ञान एवं केयरटेकर,पीजीटी रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, एवं कंप्यूटर विज्ञान लैब असिस्टेंट पदों पर काउंसलिंग ली है। पहले दिन 51 पद के सापेक्ष 271 अभ्यर्थी मूल अभिलेख...