रामगढ़, नवम्बर 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की ओर से आगामी 30 नवंबर को आयोजित होने वाले 51 जोड़ों के भव्य सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ कॉलेज प्रांगण से प्रचार रथ को हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांसद मनीष जायसवाल ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास को सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने के लक्ष्य को मजबूती मिलती है। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन दहेज प्रथा जैसी...