उरई, जनवरी 16 -- कोंच। नदीगांव ब्लॉक के ग्राम सींगपुर स्थित बेरखर सरकार पर 51 कुंडीय महायज्ञ व श्रीमद भागवत कथा का आयोजन िकया गया है। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यह कलश यात्रा बेरखर सरकार से प्रारंभ होकर ग्राम कैमरा, लाडूपुरा, व्यौना राजा, कैलिया और सलैया बुजुर्ग से होते हुए रहकोला माता मंदिर पहुंची। मंदिर से यात्रा दबोह, बिशनपुर, चिरावली होते हुए मिहोनी माता मंदिर पहुंची। मिहोनी मंदिर से यह यात्रा ग्राम मऊ, नई मऊ, लाडूपुरा और कैमरा से गुजरते हुए पुनः बेरखर सरकार पर संपन्न हुई। शीतला माता मंदिर मिहोनी के महंत महामंडलेश्वर पुरुषोत्तमदास महाराज, सिद्धेश्वर आश्रम सींगपुरा के महंत रणछोणदास, बाबा बालक दास महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बाबूराम पाल, बृजबिहारी पाल, ओमप्रकाश पाल, आमोद उदैनिय...