बेगुसराय, फरवरी 22 -- साहेबपुरकमाल,निज संवाददाता। प्रखंड के कुरहा बाजार स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों व श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसमें 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर विचार-विमर्श कर यज्ञ कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में राम प्रताप साहू को यज्ञ संयोजक, अमीरचंद्र पटेल को यज्ञ उपसंयोजक, अमर कुमार को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र तांती को सह कोषाध्यक्ष, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार को अध्यक्ष, अजय कुमार सुमन को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुभाषचंद्र नागमणि, उमाकांत ठाकुर ,अमरजीत कुमार, रुपेश कुमार,आलोक कुमार, अनिल कुमार, अरविंद पंडित, सुरेंद्र पंडित, मनोज कुमार मनु, जयमाला देवी, विद्या देवी को चुना गया। बैठक की अध्यक्षता उमेश प्रसाद गुप्ता ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.