झांसी, फरवरी 15 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता गायत्री शक्तिपीठ परिसर मे चल रहे चार दिनी 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दिन दूसरे दिन आस्था का मेला लग गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आचार्यो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ कराया। भक्तों ने महायज्ञ में आहूतियों देकर एक बुराई छोड़ अच्छाई अपनाने का संकल्प् लिया। मुख्य अतिथि मऊरानीपुर नगर अध्यक्ष शशि श्रीवास रही। कथा व्यास सूरत सिंह अमृते से आशीर्वाद लिया। कथा व्यास सूरत सिंह अमृते गृहस्थाश्रम के संबंध मे बताया कि गृहस्थ धर्म धन्य है इसी गृहस्थ मे से इंजीनियर, डाक्टर और साधू संत भी निकलते लेकिन आज आध्यात्मिक ज्ञान नहीं होने के वजह से परिवारिक जीवन मे निराशा ज्यादा देखने को मिलती घर टूट रहे है बच्चे माता पिता की बात नही मानते बच्चे उच्श्रंखल हो रहे हैं संस्कार नष्ट...