दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के यज्ञ मैदान में आयोजित 51 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे वेद विशेषज्ञ विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुरूवंदना से महायज्ञ के कर्मकाण्ड की शुरुआत की गई। सर्वतोभद्र पूजन के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान किया गया। तत्पश्चात वैदिक रीति से उन सभी देवी देवताओं का षोडशोपचार पूजन किया गया। सप्तस्वरों के साथ तत्ववेदी पूजन हुआ और वैदिक मंत्रोपचारण से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। वेद विशेषज्ञ विद्वान आचार्यों द्वारा किया जाने वाला वेद मंत्रोपचारण इतने भव्य रूप से हो रहा था। प्रत्येक 51 कुंडों में एक जोड़ा प्रधान यजमान के साथ-साथ सभी कुंडों में अन्य यज्ञकर्ता भी यज्ञ कर रहे थे। यज्ञकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण 3 पा...