लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। मकर संक्रांति पर जानकीपुरम स्थित मदर्स प्राइड स्कूल के प्रांगण में बुधवार को 51 कुंडीय महायज्ञ और वेद कथा का आयोजन किया गया। सत्य सनातन वेद प्रचार न्यास की ओर से वैदिक परिवार द्वारा आयोजित महायज्ञ में 51 कुंडो पर दो पालियों में करीब 1500 यजमानों ने वैदिक मंत्रों से एक लाख इक्यावन हजार आहूतियां प्रदान कीं। पर्यावरण और शरीर के शुद्धिकरण, शांति और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए आयोजित महायज्ञ के बाद वेद कथा करते हुए न्यास के संस्थापक आचार्य विश्वव्रत शास्त्री ने हिंदू समाज को संगठित, जागरूक और एकजुट होने का आह्वान किया। सनातन संस्कृति व मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। सामाजिक सद्भाव, स्वदेशी जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। भजन व शांति पाठ के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.