हाथरस, मई 30 -- फोटो - 35 कैप्सन - पंडाल से प्रारम्भ होती कलश यात्रा 51 कलशों के साथ निकाली गई श्रीमद् भागवत कथा शोभायात्रा सहपऊ। क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करने से पहले 51 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कथा पंडाल से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से होती हुई अंत में कथा पंडाल में जाकर संपन्न हुई। कथा व्यास दुर्गेश पाठक ने कथा के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा का महात्म्य श्रद्धालुओं को बताया। शोभायात्रा में कथा व्यास दुर्गेश पाठक, परीक्षित हरिओम शर्मा उनकी पत्नी अंजली देवी ,आयोजक स्वामी विचारानंद सरस्वती के अलावा साकेत चौधरी, रवि पचौरी ,संदीप कौशिक, बंटी शर्मा, नंदकिशोर ,भूपेंद्र ,चंद्र मोहन पवन ,सत्येंद्र ,योगेश ,राहुल एवं काफी संख्या में श्रद्धालु साथ थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.